
महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं के लिए खुले धार्मिक स्थल, डिप्टी सीएम ने सिद्धिविनायक जाकर की पूजा-अर्चना
AajTak
कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ महाराष्ट्र में आज से धार्मिक स्थल खुल गए हैं. कोराना काल से उबरने के बाद शिरडी के साईधाम का द्वार आज से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए फिर से खुल गया है. प्रतिदिन 15 हजार भक्त साईं के दर्शन कर सकेंगे. हर 2 घंटे के बाद मंदिर को सैनेटाइज किया जाएगा. इधर मुंबई के सिद्धिविनायक का दरबार भी लंबे अर्से के बाद भक्तों के लिए खुल गया है. डिप्टी सीएम अजित पवार ने नवरात्र के पहले दिन गणपति के दर्शन किए. पुणे में भगवान विट्ठल का द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











