
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार यानी 'उधारी का माल', सामना के जरिए शिवसेना का एकनाथ-फडणवीस पर निशाना
AajTak
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार को शिवसेना ने उधारी का माल बताया है. शिवसेना ने सामना अखबार के जरिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. साथ ही कहा कि याद रहे कि कभी कभी ये उधारी डूब भी जाती है.
महाराष्ट्र में अब एकनाथ शिंदे की सरकार है. बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं. प्रदेश में उद्धव सरकार गिर गई है. सूबे में वर्तमान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सामना अखबार ने लिखा है कि एकनाथ शिंदे ने अगले चुनाव में 200 सीटें जीतने का दावा किया है. गनीमत है कि उन्होंने विधानसभा की सभी 288 सीटें जीतने का दावा नहीं किया. सामना के मुताबिक बाजार में हमेशा उधारी चलती रहती है. लेकिन कभी-कभी यह उधारी डूब भी जाती है. शिंदे-फडणवीस का यह बयान यानी बाजार का 'उधारी का माल' है.
सामना ने लिखा कि एकनाथ शिंदे ने जब बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई तो पीएम मोदी ने कहा कि 'महाराष्ट्र को कुछ भी कम नहीं पड़ने दिया जाएगा'. लेकिन क्या दिल्ली की बीजेपी सरकार ये सोचकर बैठी थी कि जब तक शिवसेना के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार नहीं चली जाती, तब तक महाराष्ट्र को उसके अधिकार का कुछ भी नहीं दिया जाएगा. वहीं शिवसेना से बागी होने वाले एकनाथ शिंदे कहते हैं कि उनके साथ आए 50 विधायकों में से एक का भी पराभव नहीं होगा. क्या इसे महाराष्ट्र की जागरूक जनता पर दिखाया गया अविश्वास कहें. जैसे विधायकों को खरीदा जा सकता है, क्या वैसे ही मतदाताओं को भी खरीद लेने का आत्मविश्वास है.
सामना के मुताबिक एकनाथ शिंदे इन दिनों अधिक आत्मविश्वास से बोल रहे हैं. उन्होंने ये बताया था कि वह कैसे गुपचुप तरीके से देवेंद्र फडणवीस और शिंद कैसे मिलते थे. वह विधायकों के सोने के बाद निकलते थे और उठने से पहले वापस आ जाते थे. उन्होंने अब 200 सीटें जीतने का वादा कर दिया है. लेकिन याद रहे कि यह सब हिंदुत्व के नाम पर हुआ है. वर्तमान सरकार यानी 'उधारी का माल' है, ये उधारी चुकाई कैसे जाए? यही सवाल है.
अखबार के मुताबिक भाजपा ने हर बार शिवसेना के पैर काटने और पंख छांटने का काम किया. उसी विद्रोह की चिंगारी से महा विकास आघाड़ी की सरकार आई. उस सरकार में शुरुआत में ही शिंदे को मुख्यमंत्री का पद मिल गया होता तो उनके विचार आज अलग होते. शिंदे ने आज शिवसेना को तोड़कर भाजपा की मदद से सरकार बनाई है. वहीं पीएम मोदी कहते हैं कि महाराष्ट्र को कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, वे बुलेट ट्रेन देंगे, जीएसटी बकाए का भुगतान करेंगे, आरे में जंगल काटने देंगे. 'ED' की जांच बंद कर देंगे. उसके बदले में सिर्फ मुंबई सहित महाराष्ट्र के तीन टुकड़े शिंदे-फडणवीस से करवा लेंगे. मराठी माणुस को कमजोर और महाराष्ट्र को नष्ट करेंगे.
सामना ने लिखा कि एकनाथ शिंदे कहते हैं कि हमने शिवसेना के लिए काफी त्याग किया है. यही बात राणे और भुजबल भी कहते थे. लेकिन इस त्याग के बदले में उन्हें कितना और क्या मिला, इसका भी हिसाब देना चाहिए. एकनाथ शिंदे की एक बार मान भी लें, लेकिन उनके साथ गए 25 विधायकों ने शिवसेना के लिए कहां खून बहाया, कहां लाठियां खाईं, घर पर कब तुलसी पत्र रखा, यह राज्य की जनता को बताएं, तो अच्छा होगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










