
महाराष्ट्र में लटका कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों का काम करेंगे सचिव, विपक्ष ने घेरा तो CMO ने दी सफाई
AajTak
मुख्य सचिव ने 4 अगस्त को इसको लेकर आदेश जारी किया, जिसमें विभाग के सचिवों को लंबित मामलों पर अंतरिम आदेश देने और महत्वपूर्ण मामलों में तत्काल सुनवाई करने का आदेश दिया गया है. इसके बाद जब विपक्ष ने इसको लेकर सरकार को घेरा तो सीएमओ की ओर से सफाई आई है कि अर्ध-न्यायिक मामलों को छोड़कर सचिव को कोई मंत्री स्तर की शक्तियां नहीं दी गई हैं.
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बने हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव ने सीएम शिंदे के निर्देश के साथ कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का अधिकार विभाग के सचिवों को सौंपने का आदेश जारी किया है. इस खबर के साथ ही कैबिनेट विस्तार की खबरों पर एक बार फिर विराम लग गया है.
मुख्य सचिव ने 4 अगस्त को इसको लेकर आदेश जारी किया, जिसमें विभाग के सचिवों को लंबित मामलों पर अंतरिम आदेश देने और महत्वपूर्ण मामलों में तत्काल सुनवाई करने का आदेश दिया गया है. मुख्यमंत्री के अगले आदेश तक विभाग के अतिरिक्त सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को ये जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. इस बीच विपक्ष के नेता अजीत पवार ने नौकरशाहों को मंत्री पद सौंपने के लिए शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की. पवार ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के कारण लोगों में से चुने गए प्रतिनिधि अपने अधिकारों से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आदेश से राज्य में बुरी मिसाल कायम होगी.
कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने इसको लेकर कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण ने सचिवालय का नाम बदलकर मंत्रालय किया था. क्योंकि लोगों को महसूस होना चाहिए कि शासन उनके द्वारा चुने गए लोगों द्वारा चलाया जा रहा है. सरकार का नेतृत्व जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाना चाहिए क्योंकि वे लोगों द्वारा चुने जाते हैं, निर्णय उनके होने चाहिए न कि सचिवों के.
सीएमओ की ओर से आई सफाई
हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट किया गया है कि अर्ध-न्यायिक मामलों को छोड़कर सचिव को कोई मंत्री स्तर की शक्तियां नहीं दी गई हैं. ये सभी शक्तियां पहले की तरह मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद में निहित हैं. इसलिए यह कहना पूरी तरह गलत है कि निर्णय लेने की सारी प्रक्रिया सचिव के हाथों में दे दी गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










