
महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पहली बार मिले तेजी से फैलने वाले B.A. 4 वैरिएंट के मरीज
AajTak
महाराष्ट्र में पहली बार एक साथ B.A. 4 और B.A. 5 सब वैरिएंट के मरीज मिल गए हैं. इन्हीं सब वैरिएंट की वजह से यूरोपीय देशों में कोरोना मामलों में बड़़ा उछाल देखने को मिला है.
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं. चिंता का विषय ये है कि राज्य में पहली बार एक साथ B.A. 4 और B.A. 5 वैरिएंट के मरीज मिल गए हैं. ये दोनों ही ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट हैं जो तेजी से फैल सकते हैं.
राज्य में इस समय B.A. 4 के चार मरीज सामने आए हैं तो वहीं B.A. 5 के 3 मरीज निकल गए हैं. ऐसे में कुल आंकड़ा सात पर पहुंच गया है. राहत की बात ये है कि किसी में भी गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं और उन्हें अस्पताल में एडमिट करने की नौबत भी नहीं आई है. संक्रमित मरीजों में दो की उम्र 50 साल से ज्यादा बताई गई है, दो मरीज 20 से 40 साल की उम्र के बीच के हैं, लेकिन एक मरीज 10 साल से कम उम्र का भी निकल आया है. उस बच्चे ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं, लेकिन फिर भी वो ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट से संक्रमित हो गया है.
Institute of Science Education and Research (IISER) की तरफ से कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान की गई है. IBDC फरीदाबाद ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. B.A. 4 और B.A. 5 वैरिएंट की बात करें तो दोनों को ही वैरिएंट ऑफ कंसर्न माना गया है. अप्रैल महीने में सबसे पहले साउथ अफ्रीका में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई थी. बाद में यूरोपीय देशों में इस नए सबवैरिएंट ने तेजी से अपने पैर पसारे और मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला. एक्सपर्ट मानकर चल रहे हैं कि B.A. 4 और B.A. 5 वैरिएंट पिछले वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं.
अब क्योंकि महाराष्ट्र देश में कोरोना का सबसे बड़ा एपीसेंटर रहा है, ऐसे में वहां पर इन नए वैरिएंट्स का मिलना सभी को चिंता में डाल गया है. एक्सपर्ट अभी तक नई लहर को लेकर तो कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतने की बात लगातार कही जा रही है. अभी इस समय महाराष्ट्र में कोरोना के 2772 सक्रिय मरीज हैं, रीकवरी रेट 98.09% चल रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










