
महाराष्ट्र में नीचे आ रहा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में 48,401 नए मामले, 572 लोगों ने तोड़ा दम
AajTak
महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 86.4 फीसदी हो गया है. ऐसे में राज्य में अब तक 44,07,818 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं. राज्य में अभी कुल एक्टिव मामले 6,15,783 हैं.
देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप चरम पर है. वहीं महाराष्ट्र से रोजाना आने वाले आंकड़ों में रविवार को कमी देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्य में 48,401 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं 60 हजार 226 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 86.4 फीसदी हो गया है. ऐसे में राज्य में अब तक 44,07,818 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं. राज्य में अभी कुल एक्टिव मामले 6,15,783 हैं. वहीं कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े को देखें तो रविवार को राज्य में 572 लोगों की मौत की खबर है. ऐसे में राज्य की मृत्यु दर 1.49 फीसदी है. अभी तक लिए गये 2,94,38,797 सैम्पल में से 51,01,737 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक राज्य में 36,96,896 लोग होम क्वारंटाइन हैं, वहीं 26,939 लोग केयर सेंटर में क्वारंटाइन हैं. इसके अलावा मुंबई में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा कम होता दिखाई दे रहा है. रविवार को मुंबई में 2,403 नए कोरोना केस दर्ज किये गए. वहीं कोरोना की वजह से 68 लोगों की मौत हो गयी. क्लिक करें- चार राज्यों में कोरोना से पिछले 24 घंटे में नहीं गई किसी की जान, राष्ट्रीय मृत्यु दर में भी गिरावट16.94 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 10 लाख की आबादी पर राष्ट्रीय मृत्यु औसत (176) से कम है, जबकि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है. वहीं टीकाकरण की बात करें, इसमें भी तेजी लाई गई है. अब तक 16.94 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं. कुल कोरोना वैक्सीन की डोज की बात करें तो 66.78 प्रतिशत वैक्सीन की डोज महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश को दी गई हैं, वहीं 18 से 44 वर्ष की आयु वालों को अब तक 17,84,869 को खुराकें दी जा चुकी हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










