
महाराष्ट्र में की थी 7 करोड़ की ठगी... उत्तराखंड से 3 साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
AajTak
ठाणे शहर में 7.14 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी के एक मुख्य आरोपी को 3 साल बाद उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
ठाणे शहर में 7.14 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी के एक मुख्य आरोपी को 3 साल बाद उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस उपायुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) पराग मानेरे ने कहा कि आरोपी अजय उसारे (38) ने अपने सहयोगियों के साथ ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में एक विदेशी मुद्रा व्यापार कंपनी शुरू की थी और भोले-भाले निवेशकों को ठगा था.
मानेरे के अनुसार यह गिरफ्तारी, जो अब तक की छठी गिरफ्तारी है. साथ ही 91 निवेशकों से 71493349 रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच में ये एक महत्वपूर्ण कदम भी है. करोड़ों रुपये के निवेश धोखाधड़ी में मुख्य खिलाड़ी (उसारे) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. यह धोखाधड़ी 2022 की है, जब आरोपी और उसके सहयोगियों ने 'डिवाइन पावर फॉरेक्स ट्रेडिंग' नाम से एक कंपनी स्थापित की थी.
यह भी पढ़ें: थाईलैंड-कंबोडिया से भारत में करते थे ठगी, गैंग का पर्दाफाश करते हुए MP पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
डीसीपी ने कहा, "आरोपी ने अलग-अलग निवेश योजनाएं शुरू कीं और निवेशकों को 15 महीने तक हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया." उच्च रिटर्न के वादे से आकर्षित होकर, कई निवेशकों ने कंपनी की विभिन्न योजनाओं में अपना पैसा लगाया. हालांकि, जब रिटर्न मिलना बंद हो गया और कंपनी ने परिचालन बंद कर दिया, तो पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया.
कई शिकायतों के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की, जिसमें 420 (धोखाधड़ी), 406 और 409 (आपराधिक विश्वासघात), 34 (सामान्य इरादा), और 120 बी (आपराधिक साजिश), और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों के संरक्षण (एमपीआईडी) अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: होटल, हलफनामा और हसीनाएं... अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की पूरी इनसाइड स्टोरी

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








