
महाराष्ट्र में इंजीनियर और बच्ची को ट्रक ने कुचला, अलग-अलग हादसों में दो की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रक ने एक इंजीनियर और 4 साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई. जिस शख्स की मौत हुई है वो पेशे से इंजीनियर था और वहां एक हेल्थ केयर कंपनी में नौकरी करता था. वहीं बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ सड़क पार कर रही थी जब ट्रक ने उसे रौंद दिया.
महाराष्ट्र के नागपुर में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों सड़क हादसों को लेकर पुलिस ने बताया कि नागपुर शहर में एक अज्ञात वाहन और ट्रक से हुई टक्कर में 22 साल के एक एक इंजीनियर और एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात वर्धा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कुणाल विश्वास की मौत हो गई और उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया.
इंजीनियर को ट्रक ने रौंदा
पुलिस ने कहा कि दोनों मृतकों को कुछ दूरी तक घसीटा गया, जिसके बाद वाहन का चालक घटनास्थल से भाग गया. मृतक विश्वास रायपुर का रहने वाला था और नागपुर के मिहान में एक हेल्थकेयर कंपनी में काम करता था.
वहीं एक अन्य घटना में, चार साल की संजना झाकणीकर को रविवार दोपहर कोराडी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. बच्ची उस वक्त अपनी बड़ी बहन के साथ सड़क पार कर रही थी.
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया. पुलिस ने कहा कि मृतक अपनी बहन और नाना-नानी के साथ रह रही थी, क्योंकि उसके माता-पिता लातूर में काम करते हैं. पुलिस दोनों ही मौत को लेकर केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







