
महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई NCP, सभी मंत्री-विधायक देंगे एक महीने का वेतन
AajTak
उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उनके निर्देश पर पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य (MLC) अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे.
महाराष्ट्र में बाढ़ से मची तबाही के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निर्देश पर पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य (MLC) अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे. इस निर्णय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दी.
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना हर नेता का कर्तव्य है. इससे पहले, राज्य के मंत्री छगन भुजबल ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की थी. अब पार्टी स्तर पर सभी नेताओं को इसी राह पर चलने का आदेश दिया गया है.
मराठवाड़ा समेत राज्य के कई जिलों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. खेत-खलिहान डूब गए हैं और किसान ‘बलीराजा’ एक बार फिर संकट में आ गए हैं. तटकरे ने कहा कि किसानों की आंखों के आंसू पोंछने के लिए यह सामूहिक प्रयास किया जा रहा है.
इस बीच, उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. मंगलवार को पवार ने सोलापुर, धाराशिव और बीड जिलों का दौरा कर हालात की समीक्षा की. उन्होंने प्रभावित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए.
पवार ने सभी NCP मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राहत कार्य में जुटने के भी आदेश दिए हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










