
महाराष्ट्र: पोर्न स्टार रिया बर्डे निकली बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने के आरोप में अरेस्ट
AajTak
पुलिस के मुताबिक, रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया.
महाराष्ट्र की उल्हासनगर पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है. रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में जिन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है. रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है और इसी आरोप के चलते उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने अरेस्ट किया गया है.
इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी मूल की हैं और उनकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं. खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी.
पूरे परिवार को बनाया गया आरोपी
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है. हिललाइन पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं और उसने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा रिया आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने X पर पोर्न वीडियोज अपलोड करने की दी इजाजत, क्या भारत में होगा बैन?
पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि जांच में पता चला कि रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है और वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं. रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







