
महाराष्ट्र: पिता ने गला रेतकर की दो जुड़वां बेटियों की हत्या, फिर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 33 वर्षीय राहुल चव्हाण ने अपनी जुड़वां बेटियों प्रणाली और प्रतीक्षा की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना 21 अक्टूबर को वाशीम जाते समय अंचरवाड़ी में हुई. पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में आकर चव्हाण ने हत्या की और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने मानसिक तनाव और विवाद के चलते अपनी 4-5 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी. घटना 21 अक्तूबर की है, जब राहुल चव्हाण अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ बाइक से वाशिम जिले के रुईगोस्ता गांव जा रहा था. रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिससे पत्नी गाड़ी छोड़कर अपने मायके के लिए पैदल निकल गई.
इस घटना से गुस्साए राहुल चव्हाण ने अपनी दोनों बेटियों को बुलढाना जिले के अंढेरा गांव के पास एक सुनसान इलाके में ले जाकर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद राहुल ने आत्महत्या का विचार किया, लेकिन बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शनिवार को वाशिम जिले के आसेगांव पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया.
यह भी पढ़ें: बुलढाना: बाबा की शर्मनाक हरकत, शराब छुड़ाने के नाम पर युवक को बेरहमी से पीटा, Video Viral
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल की ओर ले जाकर शवों को बरामद किया. शवों की बदबू और सड़न की स्थिति से स्पष्ट था कि कुछ समय पहले हत्या हुई थी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, राहुल चव्हाण पुणे में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और दीपावली पर परिवार के साथ अपने गांव जा रहा था. पत्नी के मायके चली जाने और विवाद के कारण वह मानसिक रूप से बहुत प्रभावित हो गया था, जिससे यह भयावह कदम उठाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है और मानसिक स्थिति, पारिवारिक विवाद तथा हत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









