
महाराष्ट्र: पालघर जिले में टायर फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वड़वाली गांव में बुधवार शाम को एक दुखद घटना हुई जब एक टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो बच्चों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वड़वाली गांव में बुधवार शाम को एक दुखद घटना हुई जब एक टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो बच्चों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना वाडा तहसील के कुदुस औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में शाम 6 बजे के बाद हुई.
तेल की प्रोसेसिंग चल रही थी पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि फैक्ट्री में दो बॉयलरों में तेल की प्रोसेसिंग चल रही थी, तभी अचानक दबाव बढ़ने से एक बॉयलर की पाइप फट गई. इससे भयानक विस्फोट हुआ और तुरंत आग लग गई. इस दुर्घटना में तुफान कलसीम डामोर (30), रोशनी प्रवीन परमार (26), मुला प्रेम वासर (27), और दो बच्चे काजल परमार (3 साल) और आकाश प्रेम मासर (18 महीने) गंभीर रूप से घायल हुए. ये सभी लोग मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के निवासी बताए जाते हैं.
कुछ घायल फैक्ट्री के नजदीक रहते थे सूत्रों के अनुसार, कुछ घायल फैक्ट्री के नजदीक के घरों में रहने वाले थे. शुरुआती उपचार के लिए सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, परंतु चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ठाणे के अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए हादसे के कारणों की जांच जारी है. यह घटना उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के प्रति सवाल खड़े करती है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








