
महाराष्ट्र: निवेश के नाम पर शख्स से 40 लाख रुपये की ठगी... पुलिस ने शुरू की जांच
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 48 वर्षीय व्यक्ति से 40.99 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है. फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक 48 वर्षीय व्यक्ति से एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम में 40.99 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि, मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पीड़ित की शिकायत के अनुसार उसे फेसबुक पर एक ट्रेडिंग विज्ञापन मिला और उसे देखते हुए उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया. जहां धोखेबाजों ने उसे आईपीओ में निवेश करने के लिए निर्देशित किया. उसने इस साल मई और जून में कुछ बैंक खातों में 4099814 रुपये ट्रांसफर किए.
यह भी पढ़ें: नूंह में बड़े साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार, फर्जी सिम-ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
हालांकि, बाद में उसके खातों में दिखाया गया कि उसका निवेश बढ़कर 8839072 रुपये हो गया. लेकिन वह यह रकम नहीं निकाल पाया. वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि जब धोखेबाजों ने उससे 20 प्रतिशत राशि कर के रूप में देने को कहा, तो व्यक्ति को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.
पैसे वापस पाने के पीड़ित के प्रयास विफल होने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (सामान्य इरादे) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






