
महाराष्ट्र: नर्सिंग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, सड़क पर उतरीं नर्सें, फांसी की मांग
AajTak
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक नर्सिंग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. नर्सिंग छात्रा रत्नागिरी के चंपक मैदान में बेहोशी की हालत में मिली है. पुलिस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. युवती को बेहोशी की हालत में पाया गया है. फिलहाल सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. युवती के शरीर पर जख्म भी मिले हैं. घटना के बाद से नर्सिंग की छात्राओं में गुस्सा है. नर्सों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.
पुलिस के मुताबिक नर्सिंग छात्रा रत्नागिरी के चंपक मैदान में बेहोशी की हालत में मिली है. पुलिस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना के बाद रत्नागिरी में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. गुस्साई भीड़ ने घटना के विरोध में हंगामा किया है.
प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया ट्रैफिक
घटना के विरोध में सरकारी मेडिकल कॉलेज और जिला सामान्य अस्पताल (सिविल अस्पताल) के सामने नागरिकों ने धरना भी दिया है. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ और मारुति मंदिर की तरफ जाने वाले यातायात को दोनों तरफ से रोक दिया.
पुलिस ने जब्त किए सीसीटीवी फुटेज
बता दें कि उपविभागीय पुलिस अधिकारी निलेश मैनकर और शहर पुलिस निरीक्षक महेश तोरास्कर ने गुस्साई भीड़ के साथ चर्चा की और जांच के लिए कुछ समय देने की बात कही है. युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिन्हें जांच में काम में लिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










