
महाराष्ट्र: ठाणे में एक साथ लापता हुआ 5 नाबालिग लड़के, दर्ज हुआ किडनैपिंग का केस
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक ही दिन में पांच नाबालिग लड़के लापता हो गए. दो बच्चे मदरसे से और तीन शुक्ला चॉल से गायब हुए है. परिजनों ने तलाश की लेकिन नाकाम रहे. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया है, हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. जांच जारी है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के अलग-अलग इलाकों से एक ही दिन में पांच नाबालिग लड़के लापता हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि शांति नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में मंगलवार को हुई घटनाओं के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.
शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया,'शिकायत दर्ज होने के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक हम किसी भी लापता बच्चे का पता नहीं लगा पाए हैं.'उन्होंने बताया कि 26 अगस्त की सुबह डोंगरीपाड़ा स्थित फदिमुल इस्लाम मदरसे से 12 और 13 साल के दो लड़के लापता हो गए.
अधिकारी ने बताया,'मदरसे में पढ़ने वाले 20 छात्रों में से दो लापता पाए गए. संस्थान के कर्मचारियों ने परिसर और आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले.' उन्होंने बताया कि तलाशी में सफलता न मिलने पर एक शिक्षक ने शांति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
एक अन्य घटना में, शुक्ला चॉल में रहने वाले 13 से 15 साल के तीन लड़के 26 अगस्त की शाम को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए.अधिकारी ने बताया, टमाता-पिता ने बताया कि लड़के शाम को अपने घर के पास खेल रहे थे और अचानक गायब हो गए. परिवारों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की और फिर पुलिस से संपर्क किया.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










