
महाराष्ट्र: ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई... 53 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक वाहन से 53 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंधित गुटखा एक वाहन में भरकर लाया जा रहा था.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक वाहन से 53 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंधित गुटखा एक वाहन में भरकर लाया जा रहा था. इसी दौरान चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस प्रतिबंधित गुटखा सप्लाई गैंग का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक वाहन से 53 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक मिथुन भोईर ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने शुक्रवार को नारपोली टोल प्लाजा पर कर्नाटक में पंजीकृत एक वाहन को रोका और गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित उत्पाद बरामद किए, जिन्हें बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन के साथ फूड डिलीवरी एजेंट और राजमिस्त्री गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक मिथुन भोईर ने कहा कि हमने कर्नाटक के ट्रांसपोर्टर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. साथ ही प्रतिबंधित गुटखा सप्लाई करने वाले गैंग का पता लगाया जा रहा है.
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब राज्य में गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए. इससे पहले भी मुंबई सहित कई जिलों में गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए जा चुके हैं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












