
महाराष्ट्र: ठाणे के श्रद्धा आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 4 स्टूडेंट
AajTak
ठाणे के भिवंडी में स्थित श्रद्धा आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग से चार छात्र बीमार पड़ गए. वहीं, स्कूल चलाने वाले एनजीपी के सचिव अतुल बडांगे ने कहा कि यह धूप लगने और शरीर में पानी की कमी का मामला है, ना कि फूड पॉइजनिंग का.
मुंबई के ठाणे में स्थित एक स्कूल के चार स्टूडेंट फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) होने से बीमार पड़ गए हैं. मामला भिवंडी इलाके के ढाबाड़े क्षेत्र का है. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. श्री छत्रपति महाराज जनरल अस्पताल के डॉक्टर दत्ता कोले ने कहा कि श्रद्धा आश्रम स्कूल के चार बच्चों ने खाना खाने के बाद बेचैनी की शिकायत की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी इसी आश्रम स्कूल के करीब पांच से छह छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के चलते इलाज करवाना पड़ा था. इस बीच, शिरोले में आश्रम स्कूल चलाने वाले एनजीपी के सचिव अतुल बडांगे ने कहा कि यह धूप लगने और शरीर में पानी की कमी का मामला है, ना कि फूड पॉइजनिंग का.
स्कूल में तैनात की गई मेडिकल टीम उन्होंने दावा किया कि 29 मार्च से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और एक लड़की की भी धूप लगने और शरीर में पानी की कमी से मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच के लिए आश्रम स्कूल में एक मेडिकल टीम तैनात की गई है.
पटना में 17 बच्चों को फूड पॉइजनिंग इससे पहले पटना में 'बिहार दिवस' के मौके पर औरंगाबाद से आए 17 बच्चे फूड स्टाल में दिए जा रहे खाने को खाकर बीमार पड़ गए थे. आनन-फानन में सभी बच्चों को पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने बताया कि खराब खाना खाकर बच्चों को फूड पॉइजनिंग और डिहाइड्रेशन (Food Poisoning And Dehydration) हो गया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







