
महाराष्ट्र: ठाणे का इंजीनियर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी युद्धपोतों की जानकारी
AajTak
पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्मा नवंबर 2024 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में था. उसे फेसबुक पर पायल शर्मा और इशप्रीत नाम की दो फर्जी महिला प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया. बातचीत के दौरान इन अकाउंट्स ने खुद को भारतीय नागरिक बताया और दावा किया कि वे एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसमें युद्धपोतों से जुड़ी जानकारी की ज़रूरत है.
महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे के रहने वाले एक 27 वर्षीय यांत्रिकी इंजीनियर रवींद्र वर्मा को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वर्मा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारतीय युद्धपोतों और पनडुब्बियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां स्केच, डायग्राम और ऑडियो नोट्स के जरिए भेजीं. इसके बदले में उसे भारत और विदेश के कई बैंक खातों से पैसे भी मिले.
पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्मा नवंबर 2024 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में था. उसे फेसबुक पर पायल शर्मा और इशप्रीत नाम की दो फर्जी महिला प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया. बातचीत के दौरान इन अकाउंट्स ने खुद को भारतीय नागरिक बताया और दावा किया कि वे एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसमें युद्धपोतों से जुड़ी जानकारी की ज़रूरत है.
कुछ समय बाद इन महिलाओं ने उसे भावनात्मक जाल में फंसा लिया और संवेदनशील सूचनाएं जुटाना शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि वर्मा पूरी तरह से जानता था कि वह क्या कर रहा है और किसे जानकारी दे रहा है. वह बदले में पैसे भी प्राप्त कर रहा था.
नौसेना डॉकयार्ड तक थी पहुंच
रवींद्र वर्मा एक रक्षा तकनीक कंपनी में जूनियर इंजीनियर के रूप में काम करता था और इसी के चलते उसे दक्षिण मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड तक पहुंच मिली हुई थी. वह अकसर युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर चढ़कर तकनीकी कार्य करता था. हालांकि डॉकयार्ड में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन वह बाहर निकलने के बाद खुद स्केच बनाकर या ऑडियो नोट्स के जरिए संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट को भेजता था.
पुलिस ने बताया कि वर्मा ने जिन जानकारियों को साझा किया, उनमें कुछ पनडुब्बियों और युद्धपोतों के नाम भी शामिल थे. इन सूचनाओं को बेहद गोपनीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा माना जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











