
महाराष्ट्र: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पैराग्लाइडिंग से एग्जाम देने पहुंचा छात्र, Viral Video
AajTak
महाराष्ट्र के सातारा जिले में एक छात्र ने समय पर परीक्षा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. ट्रैफिक जाम में फंसने के डर से बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र समर्थ महांगडे ने पैराग्लाइडिंग के जरिए कॉलेज पहुंचा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के सातारा जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां एक छात्र परीक्षा देने के लिए पैराग्लाइडिंग के जरिए केंद्र पहुंचा. एक बार बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र समर्थ महांगडे पसरणी घाट में ट्रैफिक जाम में फंस गया था. जिससे उसे डर था कहीं परीक्षा छूट ना जाए. इसी बीच, जीपी एडवेंचर्स के गोविंद येवले ने उन्हें पैराग्लाइडिंग के जरिए कॉलेज तक पहुंचाने का सुझाव दिया.
पैराग्लाइडिंग से एग्जाम देने पहुंचा छात्र
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थ कॉलेज बैग के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं. यह वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और लोग इस अनोखे प्रयास की सराहना कर रहे हैं.
समर्थ महांगडे किसी काम से पाचगणी गया था. परीक्षा के दिन जब उन्हें ट्रैफिक जाम की वजह से देरी होने का अहसास हुआ, तो वो परेशान हो गया. तभी पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक गोविंद येवले ने उन्हें इस साहसिक कदम के लिए प्रेरित किया. समर्थ ने झट से यह फैसला लिया और पॅराग्लाइडिंग के जरिए कॉलेज पहुंचे.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समर्थ महांगडे ने बताया कि पेपर शुरू होने से 20 मिनट पहले वो ट्रैफिक में फंसा था. गोविंद सर ने पैराग्लाइडिंग का सुझाव दिया और मैंने इसे अपनाया. यह मेरे जीवन का सबसे रोमांचक अनुभव था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










