
महाराष्ट्र: जालना के सिंधी बाजार में करंट लगने से युवक की मौत, CCTV फुटेज सामने आया
AajTak
जालना के सिंधी बाजार में करंट लगने से एक युवक की मौत और नाबालिग बच्ची के घायल होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. हादसा 26 अगस्त 2025 को हुआ जब बारिश के दौरान बिजली प्रवाहित शेड को छूने से युवक की मौके पर मौत हो गई.
जालना के सिंधी बाजार में 26 अगस्त 2025 को हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. इस हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
घटना शाम के समय हुई, जब मितेश बादानी (उम्र 38 वर्ष) और मुनमुन संदीप नवमहलकर (उम्र 14 वर्ष) गणेश मूर्तियों की बिक्री के लिए हाथगाड़ी पर खड़े थे. उस समय रिमझिम बारिश हो रही थी. दोनों शेड के बाहर मूर्तियां बेच रहे थे, तभी उस टिन के शेड में बिजली प्रवाहित हो गई.
करंट लगने से युवक की मौत, बच्ची घायल
मितेश बादानी का हाथ जैसे ही शेड से टकराया, उन्हें तेज झटका लगा और वे मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े. उनकी मौत तत्काल हो गई. यह देख मुनमुन उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन उसे भी करंट लग गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गई और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराई गई.
सीसीटीवी सामने आने के बाद लोगों में आया गुस्सा
यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. फुटेज सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर है. लोग सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए और उनमें गुस्से का माहौल है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










