
महाराष्ट्र चुनाव: 85-85 सीटों पर लड़ेंगे MVA के तीनों दल... सहयोगी पार्टियों के लिए भी छोड़ी इतनी सीटें
AajTak
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. शिवसेना ने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए.
महाराष्ट्र चुनाव में कुछ ही समय बचा है और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने लगी हैं. इस बीच राज्य में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवास) और शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. हालांकि कुछ सीटों पर बंटवारे पर विचार-विमर्श अभी भी जारी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए कुल 288 सीटों में से 270 पर सहमति बन गई है.
राउत ने कहा, "हम समाजवादी पार्टी, पीडब्ल्यूपी, सीपीआई (एम), सीपीआई और आम आदमी पार्टी को भी गठबंधन में शामिल करेंगे. शेष सीटों के लिए अभी भी चर्चा चल रही है. हम सौहार्दपूर्ण ढंग से 270 सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं. इनमें से 255 सीट कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (शरद पवार) के बीच बंटी हैं. महायुति सरकार को हराने के लिए एमवीए एकजुट है. हम सब यहां एक साथ हैं. पिछली बैठक शरद पवार के नेतृत्व में हुई थी. शरद पवार ने हमें मीडिया के सामने जाकर एमवीए के सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा करने का निर्देश दिया है."
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी 18 सीटों पर हम अपने गठबंधन के अन्य दलों से बात करेंगे. गुरुवार तक इसे मंजूरी मिल जाएगी. और विस्तृत लिस्ट जारी कर दी जाएगी. हम महा विकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे."
किस पार्टी की वर्तमान स्ट्रेंथ क्या है
महाराष्ट्र विधानसभा की वर्तमान तस्वीर की बात करें तो बीजेपी के 103, शिवसेना (शिंदे) के 40 और एनसीपी (अजित पवार) के 40 और बहुजन विकास अघाड़ी के तीन विधायक हैं. वहीं, महा विकास अघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस के 43, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और एनसीपी (शरद पवार) के 13 विधायक हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो, एआईएमआईएम के दो, पीजेपी के दो, एमएनएस, सीपीएम, शेकाप, स्वाभिमानी पार्टी, राष्ट्रीय समाज पार्टी, महाराष्ट्र जनसुराज्य शक्ति पार्टी, क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के एक-एक विधायक हैं.
मैदान में मुख्य रूप से दो गठबंधन आमने-सामने

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









