
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, कोटमी जंगल में 13 नक्सली ढेर
AajTak
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. फायरिंग थम गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस को शक है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कमांडर हो सकते हैं. गढ़चिरौली गोंडिया रेंज के आईजी संदी पाटिल ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों को शक है कि कई नक्सली अभी भी कोटमी जंगल में छिपे हो सकते हैं, इसलिए काफी अलर्ट होकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










