
महाराष्ट्र: कोरोना के डर से दूल्हे ने ऊंट पर चढ़ कर निकाली बारात, Photos
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस फिर बढ़ने लगे हैं. विदर्भ से हर दिन सबसे अधिक नए केस आ रहे हैं. मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र में भी नए पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं. ऐसे में मराठवाड़ा इलाके में आने वाले बीड जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी पर अनोखा फैसला किया. कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम रहे, इसलिए दूल्हे ने बारात में घोड़ी की जगह ऊंट पर बैठने का फैसला किया.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस फिर बढ़ने लगे हैं. विदर्भ से हर दिन सबसे अधिक नए केस आ रहे हैं. मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र में भी नए पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं. ऐसे में मराठवाड़ा इलाके में आने वाले बीड जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी पर अनोखा फैसला किया. कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम रहे, इसलिए दूल्हे ने बारात में घोड़ी की जगह ऊंट पर बैठने का फैसला किया. फोटो और रिपोर्ट- रोहिदास हातागले कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने का डर सभी में हैं. महाराष्ट्र का बीड जिला भी इस डर से अछूता नहीं है. बीड के सालेगांव में पूर्व सैनिक महादेव सखाराम वरपे रहते हैं. उनके बेटे अक्षय वरपे की शादी बीड जिले की ही रहने वाली ऐश्वर्या रणदिवे के साथ हाल में संपन्न हुई. 22 साल के अक्षय श्रमजीवी पत्रकार है. वहीं 21 साल की ऐश्वर्या BEd (डिप्लोमा इन एजुकेशन) हैं और टीचिंग को अपना करियर बनाना चाहती हैं. सालेगांव में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं है. ऐसे में शादी में बाहर से आए किसी मेहमान की वजह से कोरोना संक्रमण न फैल जाए, अक्षय और उसके पिता ने विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












