
महाराष्ट्र: कोरोना की तीसरी लहर से बचने की तैयारी, CM उद्धव ठाकरे ने दिए ये निर्देश
AajTak
कोरोना संक्रमण को कैसे कंट्रोल किया जाए, इसपर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सात जिला कलेक्टर्स के साथ अहम मीटिंग की थी.
कोरोना संक्रमण पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला कलेक्टर्स के साथ अहम मीटिंग की. इसमें प्रतिबंधों को हटाने पर सोच समझकर फैसला लेने की बात कही. ठाकरे ने जिला कलेक्टर्स से कहा कि वे जल्दबाजी ना करें और रिस्क नहीं लें. ठाकरे ने यह बात गुरुवार को सात जिलों के कलेक्टर्स संग हुई मीटिंग में कही. इसमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली जिले के कलेक्टर्स शामिल थे. इन कलेक्टर्स को कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी भी करने को कहा गया है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









