
महाराष्ट्र: कोरोना का कहर, बिना दर्शकों के होगी भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में वनडे सीरीज आयोजित करने की इजाजत दे दी है. हालांकि, ये मैच दर्शकों के बिना खेला जाएगा. यानी कि वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शक नहीं मौजूद होंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच महाराष्ट्र के पुणे में खेला जाएगा. इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मिल गई है. हालांकि, ये मैच दर्शकों के बिना खेला जाएगा. यानी कि वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शक नहीं मौजूद होंगे. दरअसल, राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिना दर्शकों के भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज को आयोजित करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि टेस्ट, टी20 सीरीज के अलावा भारत और इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. वनडे मैच पुणे में आयोजित होने हैं. खबरें आ रही थीं कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से इन मैचों का आयोजन स्थल बदला जा सकता है. लेकिन अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पुणे में वनडे सीरीज आयोजित करने की इजाजत दे दी है. हालांकि, मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में दर्शक नहीं मौजूद होंगे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










