
महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के 25 गांव होना चाहते हैं तेलंगाना में शामिल, जानिए वजह
AajTak
महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर बसे 25 गांव के लोग तेलंगाना राज्य में शामिल होना चाहते हैं. ग्रामीणों ने खुलकर अपनी इस मांग को सरकार के पास पहुंचाया है. गांव वालों ने कहा पहले भी 40 गांव के लोगों ने तेलंगाना में शामिल होने की मांग की थी. मगर, तत्कालीन सरकार ने रोक लिया था.
महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर बसे 25 से ज्यादा गांव तेलंगाना राज्य में शामिल होना चाहते हैं. अपनी मांग को इन गांवों के लोगों ने पत्र लिखकर कलेक्टर के पास भी पहुंचा दिया है. साथ ही तेलंगाना राज्य में क्यों शामिल होना चाहते हैं इसकी वजह भी पत्र में लिखकर बताई है.
अब देखना है कि राज्य सरकार ग्रामीणों की इस मांग पर क्या कदम उठाती है. आप भी जानिए आखिर क्यों 25 से ज्यादा गांव के लोग तेलंगाना में शामिल होना चाहते हैं.
पहले जानिए मांग किन गांवों ने उठाई
तेलंगाना राज्य में शामिल होने की मांग 25 गांवों के लोगों ने उठाई गई है. ये सभी गांव नांदेड़ जिले के धर्माबाद तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र के हैं. उन्हीं गांवों में शामिल बन्नाली गांव के लोगों ने भी जिले के डीएम को अपना पत्र पहुंचाया है. पत्र व्यवहार ग्राम पंचायत के ग्रामसेवक के माध्यम से किया गया है. इस पत्र में ग्रामीणों ने तेलंगाना में शामिल होने की मांग का कारण स्पष्ट किया है.
तेलंगाना में शामिल होने की मांग की वजह
आजतक ने बन्नाली गांव के लोगों से महाराष्ट्र छोड़कर तेलंगाना में शामिल होने की उनकी मांग का कारण पूछा. इस पर गांव वालों ने कहा, ''पांच साल पहले सीमावर्ती चालीस गांव महाराष्ट्र छोड़कर तेलंगाना में शामिल होने के लिए तैयार हुए थे. मगर, तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार ने विकास का आश्वासन देकर दूसरे राज्य में शामिल होने से रोक लिया था."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










