
महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिली, AK 47 समेत कई हथियार बरामद, 26/11 जैसे हमले की साजिश?
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया. नाव पर AK 47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं. इसके बाद पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर तट (रायगढ़ जिला) पर समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया. नाव पर AK 47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं. इसके अलावा नाव में विस्फोटक भी था. इसके बाद पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है. यह नाव समुद्र के किनारे मिली है. पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. जहां पर ये नाव मिली है, वह जगह मुंबई से 200 किमी और पुणे से 170 किमी दूर है.
'ऑस्ट्रेलियन नाव होने का दावा' रायगढ़ के एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर तट पर नाव में AK 47 मिलने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने अभी तक और कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है. हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि नाव ऑस्ट्रेलियन है. इस पर कुछ लोग सवार थे. हालांकि, इन लोगों ने कोस्ट गार्ड को हरिहरेश्वर तट पर आने की भी सूचना नहीं दी.
13 साल पहले भी समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी समुद्री इलाके में आतंकियों के आने की संभावना हमेशा बनी रहती हैं. इससे पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था. उस वक्त लश्कर के 10 आतंकी समुद्र के राश्ते पाकिस्तान से भारत आए थे. समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद आतंकियों ने अलग अलग जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. आतंकियों ने दो होटलों, एक अस्पताल और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया था. इस हमले में 160 लोगों की मौत हुई थी.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







