
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शरद पवार को किया फोन, जानें- क्या हुई बात?
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी कयासबाजियों के दौर के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शरद पवार के बीच बातचीत को लेकर कहा जा रहा है कि ये कोकण के बारसू गांव में प्रस्तावित ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर हुई.
महाराष्ट्र में चल रही सियासी अगर-मगर की स्थिति और अटकलबाजियों के दौर के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार को फोन किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ कोकण के बारसू गांव में प्रस्तावित ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन को लेकर बात की. एकनाथ शिंदे ने शरद पवार के साथ किसानों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर और उनसे बातचीत कर तलाशने को लेकर भी चर्चा की.
बताया जाता है कि सीएम शिंदे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आश्वस्त किया कि कोकण के बारसू गांव में प्रस्तावित ऑयल रिफाइनरी के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे. सीएम शिंदे ने शरद पवार को ये भी आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत करेंगे और इसका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ कितनी देर तक बात की, क्या दोनों नेताओं के बीच किसानों के विरोध-प्रदर्शन के अलावा भी किसी मुद्दे पर बातचीत हुई? इसे लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, ये कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शरद पवार को ये आश्वासन दिया है कि किसी भी परियोजना को किसानों की चिंता का समाधान किए बिना बलपूर्वक लागू नहीं कराया जाएगा.
गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई है जब सूबे के सियासी गलियारों में एनसीपी के भी एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. शरद पवार ने एक दिन पहले ही विपक्षी एकता को लेकर कहा था कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन 2024 तक रहेगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










