
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक ने औरंगजेब को बताया पवित्र व्यक्ति, कहा- राजनीति के लिए किया जा रहा बदनाम
AajTak
महाराष्ट्र की मालेगांव सीट से पूर्व विधायक ने औरंगजेब को राजनीति के लिए बदनाम किए जाने का आरोप लगाया है. पूर्व विधायक ने कहा है कि औरंगजेब एक बहुत पवित्र व्यक्ति था.
फरवरी महीने में एक फिल्म आई थी छावा. संभाजी के जीवन पर आधारित छावा फिल्म की रिलीज के बाद मुगल बादशाह औरंगजेब पर बहस तेज हो गई थी. खुल्दाबाद में औरंगजेब का मकबरा गिराने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए और नागपुर में हिंसा भड़क उठी थी. तीन महीने बाद अब फिर से महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर बहस का नया दौर शुरू होता दिख रहा है.
मालेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे आसिफ शेख ने औरंगजेब को बहुत पवित्र व्यक्ति बता दिया है. मालेगांव के पूर्व विधायक आसिफ शेख ने कहा है कि औरंगजेब बहुत पवित्र व्यक्ति था. औरंगजेब को केवल राजनीति के लिए बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने टोपी सिलकर दो वक्त का खाना कमाया, खाना खाया.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र का मामला पहुंचा UN, खानदान के वारिस ने चिट्ठी लिखकर की सुरक्षा की मांग
आसिफ शेख ने यह भी कहा कि औरंगजेब एक ऐसा व्यक्ति था, जो सभी धर्मों का सम्मान करता था. पूर्व विधायक आसिफ शेख ने यह भी कहा कि औरंगजेब सभी धर्मों के साथ सद्भाव से पेश आता था. औरंगजेब को बदनाम कर उसके नाम पर वोट हासिल करना और राजनीति करना, महाराष्ट्र में इस समय यही चल रहा है.
यह भी पढ़ें: UP: औरंगजेबपुर का नाम बदलने की उठी मांग, कासिम नकवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र
गौरतलब है कि आसिफ शेख कांग्रेस के टिकट पर मालेगांव सीट से विधायक रहे हैं. बाद में वह कांग्रेस छोड़ शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए थे. आसिफ शेख एनसीपी में भी अधिक समय तक नहीं रहे और पार्टी छोड़ दी. फिलहाल वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में नहीं हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










