
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, टेम्पो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. दरअसल टेम्पो में सावर 16 लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान टेम्पो ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया और वो सरिये से लदे एक ट्रक से टकरा गई. कुछ लोगों की जान तो मौके पर ही चली गई.
महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. दरअसल शाम के समय द्वारका सर्किल के पास टेम्पो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसा शाम करीब 7:30 बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ.
टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि टेम्पो में 16 यात्री सवार थे, जो एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. टेम्पो सिडको क्षेत्र की ओर जा रहा था तभी रास्ते में टेम्पो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उसने लोहे की छड़ों से लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना स्थल एक भीड़भाड़ वाला इलाका था, जिससे राहत कार्य में कई दिक्कतें भी आई. हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया ड्राइवर
पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि टेम्पो चालक ने वाहन पर से कंट्रोल खो दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










