
महाराष्ट्र के धुले में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड, घर में मिली एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
AajTak
पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स ने अपने घर में फांसी लगा ली है. उसकी लाश वहीं लटकी हुई है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में दाखिल हुई तो वहां शख्स की लाश लटकी हुई थी. लेकिन उसकी पत्नी और दो बच्चे भी घर में बेसुध हालत में पाए गए.
महाराष्ट्र के धुले जिले में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद दिला दी. दरअसल, धुले शहर में गुरुवार को एक घर में एक ही परिवार चार लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. मरने वालों में दंपत्ति और उनके दो बच्चे शामिल हैं. पूरे परिवार के खात्मे से हर कोई हैरान परेशान है. हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.
धुले पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि दंपत्ति ने अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ देने के बाद आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे, धुले के देवपुर इलाके के प्रमोद नगर में ये दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स ने अपने घर में फांसी लगा ली है. उसकी लाश वहीं लटकी हुई है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में दाखिल हुई तो वहां शख्स की लाश लटकी हुई थी. लेकिन उसकी पत्नी और दो बच्चे भी घर में बेसुध हालत में पाए गए.
पुलिस अफसर के मुताबिक, घर का ये मंजर देखकर पुलिस टीम ने फौरन उस परिवार के सभी चार सदस्यों को अस्पताल भिजवाया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए.
संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है. इस मामले का सच सामने लाने के लिए जांच की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










