
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, हैकर्स ने PAK और तुर्की के झंडे किए पोस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) हैंडल आज हैक हो गया. हैकर्स ने उनके अकाउंट से पाकिस्तान और तुर्की के झंडों वाली तस्वीरें पोस्ट कीं.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) हैंडल आज हैक हो गया. हैकर्स ने उनके अकाउंट से पाकिस्तान और तुर्की के झंडों वाली तस्वीरें पोस्ट कीं. घटना के बाद अकाउंट को 30 से 45 मिनट में सुरक्षित किया गया. मामले की जानकारी साइबर क्राइम पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है.
हैकर्स ने दोनों इस्लामी देशों (पाकिस्तान और तुर्की) के झंडे वाली तस्वीरें उस दिन पोस्ट कीं, जिस दिन भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं.
इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि हमने तुरंत साइबर अपराध पुलिस को सूचित किया है. डिप्टी सीएम के एक्स हैंडल की जिम्मेदारी हमारी टीम ने संभाल ली और बाद में अकाउंट को फिर से हासिल कर लिया.
महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ये घटना चौंकाने वाली है और राज्य के साइबर सुरक्षा ढांचे पर सवाल उठाती है. उन्होंने कहा कि हैकिंग की इस घटना पर खासकर जेन-ज़ी समुदाय की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं हुई हैं. लोगों ने पूछा है कि अगर वरिष्ठ मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित नहीं रह सकते, तो आम नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा की क्या गारंटी है.
कांग्रेस विधायक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह घटना राज्य के गृह विभाग पर भी सवालिया निशान लगाती है. क्योंकि लोग पूछ रहे हैं कि इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा और नागरिकों के डिजिटल डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









