
महाराष्ट्र के ठाणे में 16 साल की लड़की से शादी, फिर रेप कर प्रेग्नेंट किया, 5 लोगों पर केस दर्ज
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर शादी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर शादी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता की शादी दो साल पहले एक व्यक्ति से कर दी गई थी. इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया और वह गर्भवती हो गई.
उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता, ससुराल वालों और उसके पति को प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है.
पुणे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में स्वारगेट एसटी बस स्टैंड पर 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था. घटना सुबह 5:30 से 6:15 बजे के बीच हुई यह घटना सुबह 5:30 से 6:15 बजे के बीच बस के अंदर हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि, पुणे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन दिन बाद शिरूर तहसील के गुणाट गांव से गाडे को गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने उसे 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
कैसे पकड़ा गया आरोपी? जांच में पता चला कि गाडे ने महिला को धोखे से सोलापुर-पुणे शिवशाही बस में चढ़ने को मजबूर किया और फिर दरवाजा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर महिला को चुप करा दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










