
'महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों में गड़बड़ी की गई', राहुल गांधी का बड़ा आरोप, सुप्रिया सुले-संजय राउत के साथ की PC
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन कल्ब पर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कई सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने कहा, "हम इस टेबल पर महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ने वाले पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लाने जा रहे हैं. हमने वोटर्स और वोटर लिस्ट की स्टडी की. हमारी टीम काम कर रही हैं और हमें कई अनियमितताएं मिली हैं."
उन्होंने आगे कहा कि देश के लिए, विशेष रूप से लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले और उसमें विश्वास रखने वाले युवाओं के लिए, इन निष्कर्षों के बारे में जागरूक होना और उन्हें समझना जरूरी है."
'आबादी से ज्यादा वोटर्स...'
राहुल गांधी ने कहा, "2019-2024 में 32 लाख मतदाता जुड़े, 2024 के लोकसभा और 2024 के विधानसभा चुनाव में 39 लाख मतदाता जुड़े. महाराष्ट्र के मतदाता महाराष्ट्र की वयस्क आबादी से ज़्यादा हैं. हम सिर्फ़ लोकसभा में महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट और विधानसभा चुनावों में वोटर लिस्ट की मांग कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा 2019 और 2024 के बीच 32 लाख वोटर्स थे. लोकसभा 2024 और विधासभा 2024 के बीच 39 लाख वोटर्स थे. ये जो अतिरिक्त मतदाता हैं, वो कहां से आए हैं. पांच साल में जितने वोटर्स जोड़े गए थे, उससे ज्यादा वोटर्स पांच महीनों में जोड़े गए.
इसके साथ ही राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की आलोचना की है. उन्होंने चुनाव आयुक्त के चयन का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी गंभीर अनियमितताओं को दर्शाती है. निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी की जीत का अंतर मतदाता सूची में जोड़े गए अंतर के बराबर है."
सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र का अडल्ट पापुलेशन 9.54 करोड़ है. चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ वोटर्स हैं. इसका मतलब चुनाव आयोग देश की जनता को कह रहा है कि महाराष्ट्र में अडल्ट पापुलेशन से ज्यादा वोट हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










