
महाराष्ट्र के अहमदनगर में युवक पर हमला, नूपुर शर्मा के समर्थन में Instagram पर किया था पोस्ट, हालत गंभीर
AajTak
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक युवक पर डंडे और तलवार से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया और तब तक उसकी पिटाई करते रहे, जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया. पीड़ित युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और इस हमले के पीछे यही वजह बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अहमदनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक युवक की बर्बर पिटाई की घटना सामने आई है. पांच से सात लोगों ने डंडे से युवक की बर्बर पिटाई कर दी. युवक पर तलवार से वार किए जाने की बात भी कही जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अहमदनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की वजह युवक का नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक अहमदनगर जिले की कर्जत तहसील के निवासी प्रतीक पवार ने कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता रहीं नूपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसी से नाराज डंडे और तलवार से लैस कुछ लोगों ने प्रतीक पवार पर उस समय हमला बोल दिया, जब वह अपने दोस्त अमित माने के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था.
बताया जाता है कि बाइक सवार प्रतीक और अमित को दो कार से आए कुछ युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया. युवकों के हाथ में डंडे और तलवार थे. युवकों और प्रतीक के बीच कुछ कहासुनी हुई और इसके बाद युवकों ने प्रतीक पर प्रहार करना शुरू कर दिया. प्रतीक के दोस्त अमित ने हमलावरों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वे नहीं माने.
डंडे और तलवार से लैस हमलावर प्रतीक पर तब तक प्रहार करते रहे, जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया. प्रतीक के बेहोश होने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले. अमित माने ने गंभीर रूप से घायल प्रतीक को उपचार के लिए तत्काल अहमदनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को भी दी.
अहमदनगर के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान प्रतीक की हालत बिगड़ने लगी. बिगड़ती हालत देख परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है. प्रतीक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज पाटिल ने कहा है कि प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पैगंबर को लेकर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था. यही घटना की वजह बताया जा रहा है.
एसपी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है. दूसरी तरफ, इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है. कहा ये भी जा रहा है कि इस घटना में मुख्य आरोपी ने प्रतीक के साथ पहले भी मारपीट की थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










