
'महाराष्ट्र केसरी' पहलवान सिकंदर शेख हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार, पपला गुर्जर गैंग से कनेक्शन
AajTak
महाराष्ट्र केसरी जीत चुके अंतरराष्ट्रीय पहलवान सिकंदर शेख को पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी केस में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार वह पपला गुर्जर गैंग से जुड़ा था और यूपी व एमपी से हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई करने वाली चेन में बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था.
कोल्हापुर के गंगावेश तालिम में कसरत करने वाले और महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान सिकंदर शेख को पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है. सीआईए टीम ने पपला गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सिकंदर शेख भी शामिल है.
पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 99 हजार रुपये नकद, एक पिस्तौल (0.45 बोर), चार पिस्तौल (0.32 बोर), कारतूस, स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी जैसी दो गाड़ियां जब्त की हैं. इस मामले में खरड़ (पंजाब) थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पपला गुर्जर गैंग से सीधे संबंध
एसएसपी हरमन हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय विक्रम उर्फ पपला गुर्जर गैंग से सीधे जुड़े हुए हैं. आरोपी उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहे थे. ऐसी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. इसी दौरान पता चला कि तीन आरोपी अपराधी पृष्ठभूमि के हैं, जबकि महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सिकंदर शेख की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया गया है.
दानवीर पर हत्या और डकैती के मामले
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस घटना के मुख्य आरोपी दानवीर पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या, डकैती, एटीएम तोड़फोड़, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं. वह पपला गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है और यूपी व मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने का काम करता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










