
महाराष्ट्र: उधार सिगरेट देने से किया मना, तो 17 साल के लड़के ने महिला को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. महिला ने उसे उधारी पर सिगरेट देने से इनकार कर दिया था. कोयते से किए गए हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को 5 दिन बाद गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां रमाबाई नगर इलाके में 17 वर्षीय एक नाबालिग ने 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतका ने आरोपी लड़के को उधार सिगरेट देने से मना कर दिया था. जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. यह वारदात 15 जून की सुबह की है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतक महिला की पहचान कविता रायपूरे तौर पर हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थीं और वहीं एक छोटा किराना दुकान भी चलाती थीं.
महिला की बेरहमी से हत्या
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का उसी मोहल्ले का रहने वाला है और अक्सर कविता से उधारी पर सिगरेट लिया करता था. उस पर पहले से ही करीब एक हजार रुपये की उधारी बाकी थी.
15 जून की सुबह जब उसने फिर से सिगरेट मांगी और कविता रायपूरे ने पहले का बकाया चुकाने के बिना सिगरेट देने से मना कर दिया, तो वह नाराज हो गया. गुस्से में आकर वह कुछ ही देर बाद धारदार कोयता लेकर उनके घर पहुंचा और ताबड़तोड़ वार करने लगा. हमले में कविता रायपूरे को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










