
महाराष्ट्रः 'हमारी मदद के बिना ठाणे में कोई जीत नहीं सकता', बीजेपी MLA का CM शिंदे के बेटे पर हमला
AajTak
ठाणे के भाजपा विधायक संजय केलकर ने दावा किया कि बीजेपी की मदद के बिना ठाणे जिले में कोई नहीं जीत सकता है. इस तरह की सेवा हमने इस क्षेत्र में वर्षों से की है. हालांकि, मुझे आश्चर्य होता है जब कुछ लोग यहां हर निर्वाचन क्षेत्र पर अपना दावा करते हैं.
महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. ठाणे सीट पर दावे को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी विधायक ने शिवसेना पर हमला किया है. साथ ही कहा कि बीजेपी की मदद के बिना ठाणे जिले में कोई नहीं जीत सकता है. बीजेपी नेता ने ये टिप्पणी शिवसेना सांसद और मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे के उस बयान के बाद की है, जिसमें उन्होंने स्थानीय भाजपा इकाई को निशाना बनाते हुए शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को कमजोर कर स्वार्थी राजनीति करने का आरोप लगाया था.
ठाणे के भाजपा विधायक संजय केलकर ने दावा किया कि बीजेपी की मदद के बिना ठाणे जिले में कोई नहीं जीत सकता है. इस तरह की सेवा हमने इस क्षेत्र में वर्षों से की है. हालांकि, मुझे आश्चर्य होता है जब कुछ लोग यहां हर निर्वाचन क्षेत्र पर अपना दावा करते हैं, लेकिन रविवार को ठाणे में महा जनसंपर्क अभियान की एक बैठक में केलकर ने दावा किया कि पूरा जिला कभी भाजपा का था.
केलकर ने कहा कि ठाणे हो, कल्याण हो या पालघर, हर लोकसभा क्षेत्र पर कभी बीजेपी का अधिकार था, केलकर ने पार्टी कैडर से आग्रह किया कि अगर वे उनके दावों से सहमत हैं, तो वे हाथ उठाएं. इस दौरान उन्होंने रामभाऊ मालगी, रामभाऊ कापसे और जगन्नाथ पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं की लिस्ट गिनाई.
केलकर ने साधा श्रीकांत पर निशाना
सांसद श्रीकांत शिंदे पर हमला करते हुए केलकर ने कहा कि उन्हें खुशी होती अगर कुछ लोगों ने पीएम के पद पर नरेंद्र मोदी को फिर से चुनने के लिए एक साथ काम करने का नाटक करने के बजाय अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीएम मोदी की योजनाएं लागू की होतीं.
केलकर ने लगाया था हेराफेरी का आरोप

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










