
महाराष्ट्रः सियासी संकट के बीच गुजरात के बड़े कारोबारी से मिले शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, लग रहे कयास
AajTak
सूत्रों का कहना है कि जिस गुजराती व्यापारी के साथ उनकी मुलाकात हुई वो बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबियों में से एक है. अकटलें लगायी जा रही है कि महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मुमकिन है कि कोई बड़ा उलट-फेर हो सकता है.
महाराष्ट्र में इन दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) संकट के दौर से गुजर रही है. NIA एंटीलिया और सचिन वाजे मामले की जांच कर रही है. मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजनीति के माहिर शरद पवार अपनी पार्टी को सत्ता को बनाए रखने के लिए क्या करेंगे?, इस पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं. सूत्रों की माने तो एनसीपी के दो दिग्गज नेताओं की गुजरात के एक बड़े व्यापारी के साथ अहमदाबाद में मुलाकात हुई है. यह मुलाकात शुक्रवार शाम को हुई. माना जा रहा है कि एनसीपी के दोनों ही नेताओं और गुजरात के व्यापारी के बीच यह एक डिनर डिप्लोमेसी थी. लेकिन इस मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार भी काफी गर्म है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










