
महाराष्ट्रः सियासी तनाव के बीच CM ठाकरे से मिले देशमुख, रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट पर हुई चर्चा!
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. विवादों के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे और गृह मंत्री देशमुख मंगलवार को मिले. पहले कहा गया कि उनके बीच डीजी सुबोध जायसवाल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर चर्चा की गई लेकिन बाद में अंदरुनी सूत्रों ने बताया कि रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट पर चर्चा हुई है.
महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच मुलाकात हुई और माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच वरिष्ठ पुलिस अफसर रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट को लेकर चर्चा की गई है. वही, अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. सीएम और देशमुख की मीटिंग को लेकर पहले ऐसी चर्चा थी कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच डीजी सुबोध जायसवाल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर चर्चा की गई लेकिन बाद में अंदरुनी सूत्रों ने पचा चला कि रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट पर चर्चा हुई है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









