
महाराष्ट्रः पुणे में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार टैंकर ने 15 गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि मुंबई की ओर जा रहे एक टैंकर ने 15 गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं.
महाराष्ट्र के पुणे में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू टैंकर ने 15 गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में अब तक दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











