
महाराष्ट्रः अनिल देशमुख को राहत नहीं, बॉम्बे HC ने CBI की दर्ज FIR रद्द करने से इनकार किया
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और महाराष्ट्र सरकार को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है. भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप में देशमुख पर सीबीआई की ओर से दर्ज FIR को रद्द करने से हाईकोर्ट ने मना कर दिया है.
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप में देशमुख पर सीबीआई (CBI) की ओर से दर्ज FIR को रद्द करने से मना कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच के खिलाफ अपील की थी. हाईकोर्ट ने 12 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर गुरुवार को फैसला देते हुए FIR रद्द करने से इनकार कर दिया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










