
महायुति के मेनिफेस्टो में किसान कर्जमाफी, राहुल के मंच पर सावरकर का गीत... जानिए महाराष्ट्र की जोनल पॉलिटिक्स का गणित
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति ने किसान कर्जमाफी के वादे का दांव चला है. राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से सावरकर का गीत गाया गया. इन दोनों के पीछे महाराष्ट्र की जोनल पॉलिटिक्स का गणित क्या है?
महाराष्ट्र चुनाव के लिए सत्ताधारी गठबंधन महायुति ने 5 नवंबर को मेनिफेस्टो जारी किया था. महायुति ने इसमें किसानों का कर्ज माफ करने की गारंटी दी थी. ऐसा तब है जब किसान कर्जमाफी के खिलाफ मुखर नजर आने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस गठबंधन में सबसे बड़ा दल है. अगले ही दिन विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्वाभिमान सभा का आयोजन किया. इसी कार्यक्रम में एमवीए ने चुनाव के लिए पांच गारंटी दी. इस आयोजन के दौरान जो सबसे चर्चित वाकया रहा, वह था राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से जयस्तुते का गान. जयस्तुते वीर सावरकर की रचना है जिनके खिलाफ राहुल गांधी मोर्चा खोले रखते हैं.
बीजेपी की मौजूदगी या यूं कहें कि अगुवाई वाले गठबंधन की ओर से किसान कर्जमाफी का वादा किया जाना और राहुल गांधी की मौजूदगी में वीर सावरकर की रचना का गान, ये दोनों ही विषय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. बात इसके पीछे के गणित को लेकर भी हो रही है. इसे एमवीए में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टियों की मजबूती और एमवीए में शरद पवार और उद्धव ठाकरे के ड्राइविंग सीट पर होने का प्रतीक भी बताया जा रहा है. लेकिन क्या बात बस इतनी सी ही है? इन वाकयों के पीछे का गणित समझने के लिए महाराष्ट्र की जोनल पॉलिटिक्स को जानना भी जरूरी है.
महाराष्ट्र में हैं 6 जोन
महाराष्ट्र की जोनल पॉलिटिक्स की बात करें तो 288 विधानसभा सीटों वाला यह प्रदेश छह जोन में बंटा है. राजनीतिक लिहाज से पश्चिमी महाराष्ट्र 70 विधानसभा सीटों के साथ सबसे बड़ा प्रदेश है तो वहीं 35 सीटों के साथ उत्तर महाराष्ट्र सबसे छोटा. विदर्भ में 62, मराठवाड़ा में 46, ठाणे-कोंकण में 39 और मुंबई रीजन में 36 विधानसभा सीटें आती हैं. हर एक रीजन के अपने मुद्दे हैं, अपना मिजाज है और अपनी पार्टी है. कहीं कांग्रेस किंग रही है तो कहीं बीजेपी का दबदबा रहा है. कोई रीजन एनसीपी का गढ़ रहा है तो कोई शिवसेना के साथ रहा है. कौन सा रीजन किस पार्टी का कोर एरिया रहा है?
मराठवाड़ा रहा है कांग्रेस का गढ़
महाराष्ट्र का मराठवाड़ा रीजन कभी कांग्रेस का गढ़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण से लेकर अशोक चव्हाण तक, 46 सीटों वाले इस रीजन में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ चुनावों से इस रीजन की तस्वीर बदली है. मराठा बाहुल्य इस इलाके में पिछले दो चुनावों की ही बात करें तो कांग्रेस का ग्राफ गिरा है. 2014 के महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी 15 सीटें जीतकर मराठवाड़ा की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो कांग्रेस नौ सीटें ही जीत सकी थी. शिवसेना (संयुक्त) को 11 और एनसीपी (संयुक्त) को आठ सीटों पर जीत मिली थी. 2019 में बीजेपी 14, शिवसेना 13 और एनसीपी आठ सीटें जीतने में सफल रहे लेकिन कांग्रेस एक सीट के नुकसान के साथ आठ सीटें ही जीत सकी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







