
महादेव बेटिंग ऐप पर केंद्र ने लगाया बैन, कहा- नकेल कसने में नाकाम रही छत्तीसगढ़ सरकार
AajTak
आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सट्टेबाजी ऐप के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ भूपेश बघेल सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास धारा आईटी अधिनियम 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने का अधिकार था.
केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग एप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय के नेतृत्व में अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ चल रही जांच के बीच आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स को बैन करने के आदेश दिए हैं. ED की सिफारिशों के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया है.
आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सट्टेबाजी ऐप के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ भूपेश बघेल सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास धारा 69ए आईटी अधिनियम के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने का अधिकार था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया था, जबकि वे पिछले 1.5 साल से इसकी जांच कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें ED से पहली और एकमात्र रिक्वेस्ट मिली है, और उस पर कार्रवाई की गई है. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को पहले भी इसी तरह के अनुरोध करने से कोई नहीं रोक रहा था.
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला तब से सुर्खियों में आया, जब ईडी ने दावा किया कि उसने एक 'कैश कूरियर' के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये लिए थे.
कब सुर्खियों में आया महादेव बेटिंग ऐप?
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला तब से सुर्खियों में आया, जब ईडी ने दावा किया कि उसने एक 'कैश कूरियर' के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये लिए थे. वहीं, महादेव बुक के मालिक अब हिरासत में हैं, उसे मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया गया है.
कैश कूरियर ने चौंकाने वाले राज उगले

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










