
महाठग सुकेश और मोरबी पर बीजेपी और AAP आमने-सामने, संबित के अटैक पर सिसोदिया ने दागे सवाल
AajTak
बीजेपी और आम आदमी पार्टी महाठग सुकेश और मोरबी हादसे को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. सुकेश चंद्रशेखर की LG को लिखी चिट्ठी के बाद जहां बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. वहीं डिप्टी सीएम मनीष ससोदिया ने कहा कि मोरबी हादसे में गुजरात सरकार की थू-थू हो रही है. इससे ध्यान भटकाने के लिए एक गैंगस्टर को लेकर आए हैं. साथ ही सिसोदिया ने BJP से 5 सवाल भी पूछे.
बीजेपी और आम आदमी पार्टी महाठग सुकेश चंद्रशेखर और गुजरात के मोरबी हादसे को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. दरअसल, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पत्र के सामने आने के बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने AAP को घेरते हुए कहा कि ठग के घर में ठगी हो गई है. सुकेश चंद्रशेखर और सत्येंद्र जैन 2015 से मित्र हैं और आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजने का वादा किया था. साथ ही साउथ का बड़ा नेता बनाने की बात भी कही थी. इसके बदले 50 करोड़ लिए थे.
इसके बाद AAP ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि क्या बीजेपी अब गैंगस्टर की चिट्ठी से चुनाव जीतेगी? दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात सरकार की थू-थू हो रही है. इससे ध्यान भटकाने के लिए एक गैंगस्टर को लेकर आए हैं. सिसोदिया ने कहा कि मोरबी में मासूम बच्चे मारे गए हैं, ये हादसा नहीं हत्या है. इसके पीछे BJP का भ्रष्टाचार शामिल है.
संबित पात्रा ने AAP पर साधा निशाना
- संबित पात्रा ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर जब तिहाड़ जेल में था और सत्येंद्र जैन जेल मंत्री थे, तब वह उससे मिलने आते थे. 2 करोड़ के बदले जेल में सुविधा देने की बात की जाती थी. इसके तहत ही 10 करोड़ रुपये दिए गए.
- पात्रा ने कहा कि अन्ना हजारे ने कुछ महीने पहले जो चिठ्ठी लिखी थी. राजनीति की चाल और चरित्र बदलने वाली पार्टी अब ठग पार्टी बन गई है. सुकेश चंद्रशेखर ने अपने हाथ से LG को चिठ्ठी लिखी है.
- दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है. उसमें उपमुख्यमंत्री का नाम भी सामने आया है. कुछ दिन बाद हम ये सुनेंगे जब मिल बैठेंगे तीन यार... ये तीन यार कौन हैं सब जानते हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










