
महाठग का प्रेमजाल, लग्जरी गिफ्ट का झांसा... नोरा और जैकलीन के हैरान करने वाले खुलासे
AajTak
दिल्ली में दो दिनों के भीतर बॉलीवुड सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही की दिल्ली पुलिस के सामने परेड हुई. पर सवाल ये है कि क्या ठगी के इस मामले में केवल यही दो बड़े चेहरे हैं या अभी भी कुछ चेहरों से पर्दा हटना बाकी है?
हर फैशन शो में एक शोस्टॉपर होता है. शोस्टॉपर यानी उस शो का सबसे खास मेहमान. पर सवाल ये है कि 200 करोड़ रुपये की ठगी के सबसे बड़े शो का शोस्टॉपर कौन है? दिल्ली में दो दिनों के भीतर बॉलीवुड सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही की दिल्ली पुलिस के सामने परेड हुई, पर सवाल ये है कि क्या ठगी के इस मामले में केवल यही दो बड़े चेहरे हैं या अभी भी कुछ चेहरों से पर्दा हटना बाकी है.
इस दौर के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेकर जो जैकलीन और नोरा फतेही कल तक इतराया करती थी, अब वही रिश्ता और तोहफे दोनों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं. हालांकि प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की जांच में तो एक तरह से नोरा को क्लीन चिट मिल चुकी है. लेकिन अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों अभिनेत्रियों पर शिकंजा कस दिया है.
बुधवार को जहां जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश चंद्रशेखर को लेकर EOW ने जहां लगातार 8 घंटे तक पूछताछ की, वहीं गुरुवार को नोरा फतेही का दिल्ली पुलिस के सवालों से सामना हुआ. दोनों ही दिन सुकेश और इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच की कड़ी पिंकी ईरानी भी पूछताछ के दौरान आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर में मौजूद रहीं. जिसे दोनों अभिनेत्रियों के सामने बैठाकर पूछताछ की गई. क्योंकि पिंकी ईरानी ही वो इवेंट मैनेजर है, जिसने जैकलीन और नोरा को पहली बार सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था.
जब जैकलीन की सुकेश के साथ दोस्ती हो गई थी, तो वहीं पिंकी ईरानी करोड़ों के गिफ्ट सुकेश की ओर से जैकलीन तक पहुंचाया और भिजवाया करती थी. जैकलीन के बाद अब दिल्ली पुलिस की EOW ने नोरा फतेही को रडार पर ले लिया. गुरुवार को नोरा फतेही को दिल्ली पुलिस ने ईओडब्लू के दफ्तर में तलब किया और उससे कई तरह के सवाल-जवाब किए गए. साथ ही पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की गई.
जानकारी के मुताबिक जब जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही थी, तब जैकलीन इवेंट मैनेजर पिंकी ईरानी से भिड़ गई थी. ऐसे में पुलिस का सवाल था कि क्या जैकलीन और नोरा ने सबकुछ जानते हुए भी सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लिए? और यही वो सवाल है, जिसके ईर्द गिर्द दिल्ली पुलिस की जांच घूम रही है.
जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही पर सुकेश चंद्र शेखर की सच्चाई जानते हुए भी उससे करोड़ों के गिफ्ट लेने का शक है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सुकेश के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की है, उसकी जांच EOW के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रहा है. क्योंकि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग का भी है. इसलिए इस एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










