
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान, मुकेश सहनी 25 तो लेफ्ट ने भी रखी 30 सीटों की डिमांड
AajTak
INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर वीआईपी-आरजेडी और सीपीआई(एमएल)-आरजेडी के बीच बातचीत तेज हुई है. वीआईपी अब करीब 25 सीटों की मांग कर रही है. वहीं, सीपीआई(एमएल) लगभग 30 सीटों को लेकर चर्चा कर रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा पहली बार बिहार में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने जा रही है.
INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग की कवायद अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है. आरजेडी और वीआईपी के बीच बैठकें लगातार जारी हैं, जिसमें सीट-टू-सीट हिसाब पर गहन विचार-विमर्श हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने वीआईपी को अपनी पेशकश करीब 18 सीटों तक बढ़ा दी है, लेकिन वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी इससे ज्यादा और कठिन सौदा चाहते हैं.
मुकेश सहनी की पार्टी 25 सीटों को अधिक व्यावहारिक विकल्प मान रही है. वीआईपी के सूत्रों के अनुसार, बैठकें देर रात तक चली हैं और हर सीट के समीकरण पर विस्तार से बात हो रही है.
यह भी पढ़ें: 'सीटें घटा दो, लेकिन डिप्टी CM का ऐलान जरूरी,' मुकेश सहनी अड़े, उधर कांग्रेस भी तेजस्वी के ऑफर पर सहमत नहीं
इन चर्चाओं का सबसे बड़ा फोकस मिथिला और तिरहुत डिवीजन पर है, जहां वीआईपी की पकड़ बेहतर मानी जाती है. अरजेडी और कांग्रेस के ऐसे कई क्षेत्रों की भी चर्चा हो रही है जहां दोनों का पारंपरिक प्रभाव रहा है. मुकेश सहनी खुद सीधे तौर पर तेजस्वी यादव से बातचीत कर रहे हैं ताकि वीआईपी का हित सुरक्षित रह सके.
CPI(एमएल)-आरजेडी में तेजी से फॉर्मूला तैयार
सीपीआई(एमएल) और आरजेडी के बीच भी पिछले दो दिनों में दो दौर की मैराथन बातचीत हो चुकी है. सीटों की संख्या और जीतने वाले उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सीपीआई(एमएल) लगभग 30 विधानसभा सीटों के लिए चर्चा में है, जिसमें वे उन सीटों की मांग भी कर रहे हैं जहां आम तौर पर आरजेडी के उम्मीदवार चुनाव लड़ते रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








