
महाकुंभ से पहले कल प्रयागराज में सजेगी 'धर्म संसद', आजतक के मंच पर जुटेंगे कई दिग्गज
AajTak
प्रयागराज में होने वाली इस 'धर्म संसद' में धर्म, कला, साहित्य, आध्यात्म, संगीत के क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शिरकत करेंगे. आजतक के महामंच पर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जूना पीठीधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और स्वामी चिदानंद सरस्वती भी नजर आएंगे.
महाकुंभ मेला शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं ऐसे में आजतक ने इसकी कवरेज को लेकर खास इंतजाम किया है. 10 जनवरी को प्रयागराज के मीडिया सेंटर में आयोजित होने वाली 'आज तक' की इस 'धर्म संसद' में कई दिग्गज शामिल होंगे.
इस 'धर्म संसद' में धर्म, कला, साहित्य, आध्यात्म, संगीत के क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शिरकत करेंगे. आजतक के इस खास मंच पर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जूना पीठीधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और स्वामी चिदानंद सरस्वती भी शिरकत करेंगे. धर्म संसद का कार्यक्रम कुछ प्रकार है-
सुबह 10.00 - 10.30 बजे: शुभारंभ वक्ता: अनूप जलोटा, पद्म श्री पुरस्कार विजेता, भजन गायक
10.30 - 11.30 बजे: महाकुंभ की महा तैयारी वक्ता: योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
11.30 - 11.45 बजे: कुंभ की प्रस्तुति वक्ता: अमृत अभिजात, प्रधान सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
11.45 - 12.15 बजे: कथा कुंभ की वक्ता: स्वाति मिश्रा, गायिका

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










