
महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप केस, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
Film Director Sanoj Mishra Arrested in rape case: पीड़िता का आरोप है कि सनोज मिश्रा ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.
प्रयागराज महाकुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को फिल्म में काम देने का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया और धमकियों के जरिए उसे चुप रखा.
पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. कुछ समय तक चैट और बातचीत के बाद, 17 जून 2021 को सनोज ने उसे फोन कर कहा कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं.
सामाजिक दबाव का हवाला देकर पीड़िता ने मिलने से मना किया, लेकिन सनोज ने आत्महत्या की धमकी दी. डर के मारे वह उनसे मिलने गई. अगले दिन, 18 जून 2021 को सनोज ने फिर आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इन्हें सार्वजनिक कर देगा. इसके बाद शादी का झांसा देकर सनोज ने कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया. इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई चली गई और सनोज के साथ रहने लगी. वहां भी सनोज ने उसका शोषण जारी रखा और कई बार मारपीट की.
पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.
दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. सनोज ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










