
महाकुंभ में विमानों का भी लगा 'मेला', प्रयागराज में दो हजार से ज्यादा प्लेन और 100 प्राइवेट जेट ने भरी उड़ान
AajTak
गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी उन शीर्ष कारोबारियों में शामिल थे जो प्राइवेट जेट से प्रयागराज पहुंचे. इसके अलावा तमाम राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों और टॉप अफसरों ने भी महाकुंभ में जाने के लिए प्राइवेट प्लेन को चुना.
प्रयागराज में आस्था के महाकुंभ का समापन हो चुका है और इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ समागम को ऐतिहासिक बना दिया है. महाकुंभ एक और मायने में बेहद खास रहा और प्रयागराज एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड संख्या में विमानों का आवागमन हुआ. इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम के मुताबिक 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज एयरपोर्ट पर महाकुंभ के दौरान 2000 से ज्यादा विमानों ने उड़ान भरी. कुंभ शुरू होने से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पर रोजाना करीब 15 उड़ानों का आवागमन होता था लेकिन 18 फरवरी तक यह संख्या बढ़कर रिकॉर्ड 120 हो गई.
हर दिन 100 से ज्यादा उड़ानें
प्रयागराज एयरपोर्ट से औसतन रोजाना 100 से ज़्यादा उड़ानों का संचालन हुआ, जो कुंभ से पहले के दैनिक औसत से सात गुना ज़्यादा है. ओपन-सोर्स फ़्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि महाकुंभ के दौरान कुल 2,158 उड़ानों की आवाजाही हुई. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि और महाकुंभ के समापन से पहले 22-23 फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट पर रोजाना 49 फ्लाइट लैंड हुईं. अन्य शाही स्नान के दिनों से पहले भी उड़ानों के आगमन में इसी तरह की वृद्धि देखी गई थी, जिसमें मकर संक्रांति (14 जनवरी) को 15 उड़ानें, मौनी अमावस्या (29 जनवरी) को 22 उड़ानें, बसंत पंचमी (3 फरवरी) को 22 उड़ानें और माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) को 27 उड़ानें शामिल थीं.
सबसे ज्यादा दिल्ली से फ्लाइट
महाकुंभ के 45 दिनों में प्रयागराज के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली से गईं और राजधानी से कुल 383 फ्लाइट ऑपरेट हुईं. इसके बाद मुंबई (159), बेंगलुरु (101), अहमदाबाद (92), हैदराबाद (78) और कोलकाता (76) का नंबर आता है. मेट्रो शहरों के अलावा, आगरा (2), वाराणसी (3), कोच्चि (1), गुवाहाटी (11), भोपाल (2), पुणे (6), देहरादून (4) और बिलासपुर (5) जैसे एयरपोर्ट से भी प्रयागराज के लिए यात्री आए. इसके अलावा, जयपुर से 18 उड़ानें आईं, जबकि इंदौर से 9 उड़ानें रवाना हुईं.
इस दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा बिजनेस जेट विमानों को उतरते और उड़ान भरते देखा गया, जो आमतौर पर उद्योगपतियों, मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और शीर्ष अधिकारियों को ले जाते हैं. गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी उन शीर्ष कारोबारियों में शामिल थे जो प्राइवेट जेट से प्रयागराज पहुंचे. जिन बिजनेस ग्रुप की प्राइवेट फ्लाइट प्रयागराज पहुंचीं, उनमें अडानी ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज, वंडर सीमेंट, ओबेरॉय होटल्स, पूनावाला ग्रुप और जिंदल स्टील शामिल हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










