
महबूबा मुफ्ती ने स्कूलों में 'रघुपति राघव' पर एतराज जताया, BJP ने कहा- वह बिना तथ्यों की जांच के झूठ फैला रहीं
AajTak
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने स्कूलों में बच्चों को हिंदू भजन गाने के निर्देश दिए जाने पर एतराज जताया है. वहीं सरकार ने मुफ्ती पर बिना तथ्यों की जांच के झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर हिंदुत्व के एजेंडे की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर कहा है कि बीजेपी सरकार स्कूलों पर भजन थोप रही है. हालांकि, सरकार ने महबूबा मुफ्ती पर बिना तथ्यों की जांच के झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.
मुफ्ती ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर कहा कि धार्मिक नेताओं को जेल में डालकर, जामा मस्जिद को बंद कर और स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने का निर्देश देकर कश्मीर में भारत सरकार का असली हिंदुत्व एजेंडा उजागर हो गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार के इन हुक्म को मानने से इनकार कर देने का मतलब है कि पीएसए और यूएपीए को न्योता देना. यह वह कीमत है, जो हम तथाकथित 'बदलता जम्मू कश्मीर' के लिए चुका रहे हैं.
मुफ्ती के बीजेपी सरकार पर आरोप
महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुस्लिम बाहुल्य राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान को दरकिनार कर भारत को चुना क्योंकि हमें लगा कि हमारे धर्म के अधिकार की रक्षा की जाएगी. लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्होंने हमारी पहचान ही चुरा ली और अब वे हमारा धर्म चुराने में लगे हैं.
महबूबा ने कहा कि सरकार ने 2019 से जामा मस्जिद बंद कर दी है. हमारे धार्मिक नेताओं को उनके कुछ पुराने वीडियो के आधार पर जेल में डाला जा रहा है. मुस्लिम बच्चों को स्कूलों में भजन गाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. बीजेपी जम्मू कश्मीर में अपने हिंदुत्व के एजेंडे को भुनाना चाहती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










